गुनौर: पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों के साथ सेल्फी लेने पर हिदायत।
Gunnor, Panna | Jul 7, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने उन लोगों को कड़ी हिदायत दी है जो वन्य प्राणियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं या बंदरों को खाद्य सामग्री डालते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 39 और स्टेट हाईवे पन्ना-अमानगंज रोड पर बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्य प्राणी आसानी से देखे जा सकते हैं।