चंदौली में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी बासुदेव तिवारी ने वीडियो जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की।