नामकुम: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में प्रशांत का अधजला शव बरामद, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Sep 21, 2025 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से प्रशांत नामक युवक का अधजला शव बरामद मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहुल राय को गिरफ्तार किया है। समाहरणालय में शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी राहुल राय ने शक की वजह से प्रशांत की हत्या की थी। आरोपी राहुल राय के भाई का शव धुर्वा डैम में मिला था। मृतक प्रशांत उसके भाई का दोस्त था।