नामकुम: रांची: टाटीसिलवे और मूरी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर कुड़मी समाज का प्रदर्शन, एसटी में शामिल करने की मांग
Namkum, Ranchi | Sep 20, 2025 रांची के टाटीसिलवे और मूरी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे से कुड़मी समाज के लोग बैठे हुए हैं। कुड़मी समाज के लोग एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि एसटी में शामिल करने को लेकर आज कुड़मी समाज के लोग रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन के कारण कई ट्रेन प्रभावित हुई है।