पताही: पताही प्रखंड में जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों एवं विकास मित्रों के साथ हुई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
भारत की प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पताही प्रखंड कार्यालय में जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर सभी पर्यवेक्षकों एवं विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।