फिरोज़ाबाद: भगवान महावीर जयंती के मौके पर भव्य रथयात्रा व शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई
जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर व अहिंसा के नायक भगवान महावीर जयंती इस मोके पर जैन मुनि सुरत्न सागर और अमित सागर महाराज जी सानिध्य में फ़िरोज़ाबाद शहर के राजा दालमिल चौराहे से भव्य रथयात्रा व शोभायात्रा बड़ी ही धूम धाम के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकी शामिल थी। जो अहिंसा का पैगाम दें रही थी।