गुलाना: गुलाना में मावठे की बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, गेहूं, चना, मसूर, प्याज और लहसुन को भारी नुकसान
गुलाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक हुई मावठे की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग आधे घंटे तक हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया। बुधवार को दोपहर 3 बजे किसानों के अनुसार, गेहूं की फसलें खेतों में गिर गई हैं, जबकि चना, मसूर, प्याज और लहसुन जैसी अन्य फसलों को भी व्यापक क्षति पहुंची