हज़ारीबाग: हजारीबाग में आर्ष कन्या गुरुकुल के तत्वावधान में निकली भव्य शोभायात्रा, नारी शक्ति का दिखा अद्भुत प्रदर्शन
हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी महापर्व का उत्साह इन दिनों चरम पर है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे आर्ष कन्या गुरुकुल के तत्वावधान में एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का नेतृत्व आचार्य कौटिल्य ने किया।