आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में सरायमीर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक विद्याकांत सिंह व मय हमराह फोर्स ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी सौरभ अस्थाना उर्फ आयुष अस्थाना पुत्र राजन अस्थाना को फत्तनपुर से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।