टोंक: आदिवासी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केसी घुमरिया ने टोंक में कहा, न्याय नहीं मिला तो समरावता न्याय यात्रा निकालेंगे
आदिवासी परिषद राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैसी घुमरिया ने टोंक में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा समरावता प्रकरण में न्याय नहीं मिलने पर समरावता न्याय यात्रा निकालने की बात कही है। समरावता प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार एसटी कमीशन और मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है।इससे समरावता प्रकरण के असली दोषी बाहर घूम रहे हैं।