इकौना: गिलौला थाने में खड़े वाहनों की सार्वजनिक नीलामी हुई, 12 वाहनों से ₹1,19,600 की राजस्व प्राप्ति
श्रावस्ती न्यायालय के निर्देश पर बीते शनिवार थाना गिलौला परिसर में खड़े दो पहिया व चार पहिया कुल 12 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कराई गई।वहीं वाहनों की बोली लगाकर सार्वजनिक नीलामी पूर्ण कराई गई। इस प्रक्रिया से कुल 01,19,600 रूपये की राजस्व धनराशि प्राप्त हुई है, जो की शासन के राजकोष में जमा की जाएगी।