मुरैना: रतिराम टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Morena, Morena | Feb 15, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के रतिराम टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे बाइक सवार युवक एक घायल हो गया। वहीं दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं मृत युवक को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है।