बीना: घरों में पानी भरने से परेशान ग्रामीण ज़मीन पर लेटकर अंबेडकर तिराहे पहुंचे, प्रदर्शन किया, तहसीलदार ने दिया आश्वासन
Bina, Sagar | Jul 17, 2025 ग्राम कोरजा में ग्रामीणों ने गांव के दबंग पर शासकीय पुलिया में बारिश का पानी रोकने का आरोप लगाया। लगातार हो रही बारिश से गांव के कई घरों में पानी भरने से घर गृहस्ती का सामान खराब हो गया जिसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रशासन से मदद मांगने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। ग्रामीण सर्वोदय चौराहे से अंबेडकर तिराहे तक लेट लेट कर पहुंचे और प्रदर्शन किया।