आरा: गोपाली चौक के समीप से हजरत इमाम की याद में मातमी जुलूस के साथ निकाली ताजिया
Arrah, Bhojpur | Aug 26, 2024 पैग़म्बर मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों के साथ 72 लोगों को कर्बला में शहीद किया गया था। उनकी शहादत के 40 दिन पर उनका चेहल्लुम मनाया जाता है। आरा शहर में जुलूस गोपाली चौक के नजदीक अब्बास मार्केट स्थित इमामबाड़ा से दोपहर में निकलकर धर्मन चौक, डिंस टैंक, टाउन थाना, पुरानी पुलिस लाइन होते हुए छोटी कर्बला मौलाबाग में जाकर समाप्त हुआ