गुलाबगंज: जल गंगा संवर्धन अभियान
गुलाबगंज सहित जिले में जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य 30 जून तक जारी रहेगा
तालाब, कुंड, कुओं
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान गुलाबगंज सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, ग्रामों और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में जल स्रोतों को संवारने का कार्य सतत जारी है। अब यह अभियान 30 जून तक यथावत जारी रहेगा के आदेश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। इस अभियान तहत विदिशा जिले में जल स्रोतों को विकसित कर उनके गहरीकरण व निर्माण कार्यों का संपादन किया जा रहा है।