फूलपुर: फर्जी दस्तावेज से दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नाम व जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाले एक अभियुक्त को आज रविवार के दिन दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया वही जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली निवासी प्रमोद कुमार गौड़ पुत्र देवी चरण गौड़ के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाम और जन्मतिथि बदला था।