मेसकौर प्रखंड स्थित बीआरसी परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का सफल आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस मेले में प्रखंड के सभी संकुलों के विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।