शामली: हरड़ फतेहपुर निवासी वायुसैनिक की मां की कुत्ते के काटने के बाद हुई मौत, परिजनों ने सरकारी डॉक्टरों पर लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Sep 21, 2025 रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हरड फतेहपुर निवासी वायुसैनिक कुशलपाल सिंह की मां शशि बोला को कुछ समय पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था। थानाभवन के सरकारी अस्पताल में 5 इंजेक्शन लगवाने के बाद भी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका। आरोप है कि समय पर इंजेक्शन नहीं लगने से रेबीज फैला।