जशपुर: तंबाखू को लेकर बढ़ा विवाद बना जानलेवा, दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के ग्राम कोनकेल, चराईखारा में तंबाखू मांगने को लेकर हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। संदीप एक्का उम्र (35) साल ने अपने दोस्त अशोक राम उम्र (35) साल के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अशोक राम को अगले दिन अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार।