लोहरदगा: लोहरदगा में अंजुमन तरक्की उर्दू की नई कमेटी का गठन, उर्दू भाषा के विकास पर जोर
लोहरदगा के होटल ताज, अमला टोली में रविवार शाम लगभग 4:30 बजे अंजुमन तरक्की झारखंड की राज्य स्तरीय डेलीगेट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोहरदगा की 15 सदस्यीय कमिटी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी अयूब खलीफा ने की। इस दौरान संगठन के कार्यों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।