अररिया: कुसियार गांव के समीप ओवरटेक के दौरान एक ऑटो पलटने से ऑटो सवार भाई-बहन घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 17, 2026 अररिया पूर्णिया मार्ग में कुसियार गांव के समीप ओवरटेक के दौरान एक ऑटो पलटने से ऑटो सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई-बहन का इलाज किया जा रहा है।