सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात अपराधियों ने 35 वर्षीय शेखर सांडिल की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को 2:00 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।