फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने रविवार को 4 बजे करीब तेज आवाज कर रहे मोडिफाइड साइलेंसर के साथ बुलेट बाइक चला रहे एक युवक को पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस चेकिंग के दौरान युवक को रोका गया। जिसकी बाइक से अत्यधिक तेज आवाज आ रही थी। जांच में बाइक पर नियमों के खिलाफ मोडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही बाइक से मोडिफाइड साइलेंसर हटवाया।