झांसी: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर झांसी के ईलाइट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खूब नाचे
Jhansi, Jhansi | Feb 8, 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई जीत पर झांसी के ईलाइट चौराहे पर सदर विधायक समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दरअसल झांसी के ईलाइट चौराहे पर सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ इलाइट चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाया।