झांसी: झांसी में सोलर पावर प्लांट के कर्मचारी के मालिक ने कटवा दिए दोनों हाथ, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Feb 8, 2025 झांसी में बिजली का काम करने वाले कर्मचारी के दोनों हाथ कट गए हैं। वह एक कंपनी में सोलर पावर प्लांट लगाने का काम करता था। उसका आरोप है कि इलाहाबाद के अस्पताल में डॉक्टर बिना हाथ काटे उसका इलाज कर रहे थे लेकिन, मालिक पैसा बचाने के चक्कर में उसे जबरन झांसी ले आया।उसके परिवार का पूरा खर्च उठाने का वादा कर दोनों हाथ कटवा दिए।