दुर्गावती: मंसूरपुर लूट काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक एवं लूट के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरपुर लूट काण्ड का पुलिस ने खुलासा किया है । इस संबंध मे शनिवार की शाम 4 बजे SDPO मोहनिया प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा लूट में संलिप्त एक अभियुक्त तौसीफ खान ग्राम मंसूरपुर को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर लूट की सामग्री, नगदी और एक बाइक बरामद किया गया है शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।