ग्राम धतूरिया में हनुमान जी महाराज की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 5 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को झंडारोहण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कथा आयोजक पटेल हरिश्चंद्र नागर, प्रदीप नागर व प्रियांश नागर ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि कथा स्थल, आवास, भोजन, पेयजल व वाहन पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।