पनागर: जैतपुरी रोड पर अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 17 वर्षीय बालक निरुद्ध, 60 लीटर शराब जब्त
गोराबजार थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये शनिवार शाम 5 बजे सूचना मिली की भिटा की ओर से दो युवक स्कूटी में कच्ची शराब लेकर गोराबजार की ओर आ रहे है।सूचना पर जैतपुरी रोड के पास घेराबंदी करते हुए रोशन कोरी को गिरफ्तार किया गया।वही उसके साथी 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर मौके से 60 ली कच्ची शराब जब्त कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।