मोदीनगर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोरों को गंग नहर लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया
एसीपी ने बताया कि युवक ने सूचना दी कि उनका मोबाइल चोरी हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला मोबाइल चोरी के मामले में तीन नाम सामने आए। पुलिस ने शनिवार शाम गंगानगर लोहे के पुल के पास से तीनों आरोपी सागर कुमार आकाश और समीर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल और चाकू बराबर हुआ है। तीनों चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे।