शहर कोतवाली क्षेत्र में रेप के आरोपी ने न्यायालय की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती
Raebareli, Raebareli | Apr 1, 2026
31 मार्च मंगलवार की रात्रि 8 बजे जिला अस्पताल मे भागने के प्रयास में घायल अभियुक्त का इलाज किया जा रहा है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र मे रेप आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए पुलिस लेकर गई थी। तभी पुलिस के चंगुल से निकलकर छत से कूद कर युवक भागने की फिराक मे था। युवक घायल हुआ और पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया है।