धोरैया: गचिया गांव में अखिल भारतीय सदगुरु कबीर ज्ञान यज्ञ के तहत तीन दिवसीय सत्संग शुरू
Dhuraiya, Banka | Mar 30, 2026 गचिया गांव के सदगुरु कबीर आश्रम में तृतीय अखिल भारतीय सदगुरु कबीर ज्ञान यज्ञ के तहत तीन दिवसीय सत्संग का उद्घाटन बीएन कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार यादव ने किया. सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे राजद नेता पप्पू यादव ने बताया कि इस अवसर पर बिहार, झारखंड, बंगाल आदि जगहों से से बड़ी संख्या में भक्तो ने शिरकत किया.