पुलिस लाइन स्थित डीटीयू में e-Summon App के संचालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया। नगर सर्किल के विभिन्न थानों से एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी तथा बीट आरक्षकों ने इसमें भाग लिया। जनपदीय CCTNS सेल द्वारा प्रतिभागियों को ऐप के हैंड-ऑन प्रशिक्षण दिया गया।