पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जीविका निधि में ₹105 करोड़ की राशि ट्रांसफर की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 105 करोड़ रुपए की राशि का जीविका निधि से ट्रांसफर भी किया। पटना में इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।