बागपत: नगर पालिका बागपत में सभासदों ने सात बिंदुओं पर जानकारी न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
Baghpat, Bagpat | Sep 23, 2025 मंगलवार को करीब एक बजे नगर पालिका बागपत के सभासद निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा, मोहनलाल ने बताया कि छह माह पहले नगर पालिका बागपत के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। इसमें नगर पालिका में तैनात सभी कर्मियों की सूची, पिछली योजना में वार्डों में कराए गए कार्यों का विवरण मांगा गया।