मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है। आरोपी का नाम दशरथ कुर्रे है, जिसके पास से पुलिस ने 17 पाव अवैध देसी मसाला शराब और 350 रुपए बिक्री रकम जप्त की है।