गोपालगंज: रामजीत गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, एक युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामजीत गांव में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की शाम 4:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर युवक को मारपीट कर घायल किया गया है। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।