सिसई: मेरंगबीरा में हत्या के अनुसंधान के बाद प्राथमिकी दर्ज, फर्द बयान में दुर्घटना का मामला बताया गया
Sisai, Gumla | Jul 15, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के नगर मेरंगबीरा निवासी फगुआ उरांव का 12 जुलाई को यूडी केस दर्ज था।जिसके फर्द बयान में उसके पुत्र अनिल उरांव ने मोटरसाइकिल से गिरने का मामला बताया था।इस पर सिसई थाना के पुलिस प्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने केस के अनुसंधान के क्रम में पाया कि फगुआ उरांव को गांव के ही मंगरा उरांव के द्वारा लाठी से दाहिने कनपटी के पास मार कर घायल कर दिया गया था