लटेरी: ताजपुरा में वन माफिया ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ की मारपीट, 4 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Lateri, Vidisha | Jul 27, 2024 आज मिली जानकारी के अनुसार लटेरी के ताजपुरा में वन माफिया द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर लटेरी पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है