लटेरी: मुरवास थाना क्षेत्र में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 आरोपी महिला के साथ लंबे समय से कर रहे थे दुष्कर्म, मामला दर्ज
Lateri, Vidisha | Jul 25, 2024 लटेरी के मुरवास थाना क्षेत्र में 24 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है फरियादी महिला की शिकायत पर मुरवास पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 6 महीने से महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे