इटावा: कोतवाली थाना क्षेत्र में नशे की हालत में लहराकर कार चला रहे युवकों का पुलिस ने करवाया मेड़िकल, कार का किया चालान
Etawah, Etawah | Aug 16, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहे के समीप नशे की हालत में लहराकर कार चला रहे, युवकों को पुलिस ने रोका जिसमें कार में उदी मोड़ निवासी हनी यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव, उदी निवासी राजीव भदौरिया पुत्र राकेश भदौरिया अन्नू पुत्र ब्रजमोहन सवार थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल लेजाकर सभी का मेडिकल परीक्षण करवाया, और कार का एमबी एक्ट में चालान कर दिया।