इटावा: शास्त्री चौराहे के समीप पैदल जा रही वृद्ध महिला को कार सवार टक्कर मारकर हुआ फरार, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Aug 16, 2024 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र शास्त्री चौराहे के समीप पडुआ गांव निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी राम बाबू अपनी बहू के साथ पैदल कहीं जा रही थी। तभी तेजरफ्तार कार मौके से टक्कर मारकर फरार हो गयी। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर की देख-रेख में उनका उपचार जारी हैं।