रामपुर: शनिवार को थाना गंज और थाना सिविल लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई की
Rampur, Rampur | May 24, 2025 शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गंज व सिविल लाइन पर जनसुनवाई की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।