रैपुरा: रेपुरा नगर के नवीन मार्केट में संविधान निर्माता डॉ०भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित किए गए
Raipura, Panna | Apr 15, 2024 संविधान निर्माता डॉ०भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर रेपुरा नगर के नवीन मार्केट में एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि शिक्षा ही सबसे उत्तम है।