बड़ौद: ग्राम बिन्नायगा में जेसीबी मशीन बंद करवाने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बड़ौद थाने से रविवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल पिता मुकेश उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बीन्नायगा ने पुलिस थाने पर शिकायत करते हुवे बताया कि उसकी दादी रोड़ी बाई एवं उसकी मां संतोष बाई के साथ जेसीबी मशीन बंद कराने की बात को लेकर आरोपीगण रईस खा पिता मांगू खा एवं मोहन मालवीय निवासीगण ग्राम जयसिंहपूरा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है