जीपीएम जिले के बीसी सखियों के लिए जिला पंचायत सभा कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे की विशेष उपस्थिति रही।