हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक महिला को जालसाजों ने ऑनलाइन फ्रॉड कर 2 लाख रुपए की चपत लगा दी।
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2024 भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक महिला को जालसाजों ने ऑनलाइन फ्रॉड कर 2 लाख रुपए की चपत लगा दी। साइबर सेल से आए प्रतिवेदन के आधार पर थाना निशातपुरा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को कॉल पर उसे ऑनलाइन निवेश करने की बात कही गई, और यह बताया गया कि निवेश करने से अच्छा कमीशन मिलेगा। पूजा को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया।