मुंगेर: कौड़िया गांव से शराब के नशे में धुत दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
Munger, Munger | Feb 5, 2024 हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो शराबी को शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है | खड़गपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की गस्ती टीम ने शराबियों के विरुद्ध चल रहे जांच अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे दो लोगों गिरफ्तार किया है |