चतरा कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन जिला पुस्तकालय भवन का उपायुक्त कीर्तिश्री ने शुक्रवार के एक बजे औचिक निरीक्षण किया।इस दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा की जिला पुस्तकालय का निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ी योजना है।