रामपुर: पसियापूरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारकर किया घायल
Rampur, Rampur | Nov 23, 2024 पसियापुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। दोनों को स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा है । घटना शनिवार की दोपहर 3:00 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहे है ।