समस्तीपुर: मथुरापुर घाट के शिव दुर्गा काली हनुमान मंदिर में 90 फीट का पंडाल और 25 फीट की दुर्गा मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र
समस्तीपुर मथुरापुर घाट स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रधान बुधवार 5: 30 बजे के आसपास बताया कि 35 वर्षों से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। हरेक साल कुछ ना कुछ नया किया जाता है ।इस बार 90 फीट का पंडाल एवं 25 फीट का मां दुर्गा का मूर्ति बनाया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।